मैहर कलेक्ट्रेट की समय-सीमा बैठक में आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। गलत और भ्रामक जानकारी प्रस्तुत करने पर कलेक्टर रानी बाटड ने कड़ा रुख अपनाते हुए आयुष्मान के जिला प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
निजी स्कूलों की मनमानी पर अब मैहर कलेक्टर ने सख्ती दिखाई है। अभिभावकों पर ड्रेस, किताबें और स्टेशनरी फिक्स दुकानों से खरीदने के दबाव को लेकर निर्देश जारी हुए हैं। स्कूलों की सघन मॉनिटरिंग होगी और उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई तय है। अब स्कूल संचालकों की कमीशनखोरी पर लगाम कसने की तैयारी।














